विधानसभा के उपचुनाव में सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी पड़ सकती है भारी


भोपाल - मध्य प्रदेश में आगामी दिनों में प्रदेश विधानसभा के 27 उपचुनाव क्षेत्र में मतदान होने की संभावना बनती जा रही है प्रदेश की सत्तासिहासन के लिए करोना कॉल मैं होने जा रहे इन अति महत्वपूर्ण विधानसभा के उपचुनाव को लेकर प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता कार्यकर्ता चुनावी मैदान में उतर गए हैं और तेजी से इन क्षेत्रों में पॉलिटिक्स गैदरिंग बढ़ती जा रही है वहीं प्रदेश में नेता विधायक सांसद मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों के कोरोना से संक्रमित होने का सिलसिला तेजी से लगातार बढ़ता जा रहा है इसके पीछे सोशल डिस्टेंसिंग की लगातार अवहेलना होना एक प्रमुख कारण है चुनाव का बिगुल अभी बजा नहीं है और कोरोना का हमला इस चुनाव में भाग लेने वालों पर बढ़ता जा रहा है और जब चुनाव आयोग इन विधानसभा के उपचुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा तब तो प्रदेश के सभी राजनीतिक दल अपने अपने दमखम के साथ प्रचार मैदान में उतरेंगे चुनावी घोषणा के पूर्व अभी से राजनीतिक दलो के नेता पदाधिकारी और चुनाव लड़ने की तैयारी करें प्रत्याशियों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी करते हुए सभी क्षेत्रों में नजर आ रहे हैं तो वही अभी से बड़ी बड़ी सभाएं भी आयोजित होने लगी है एक प्रकार से देखा जाए तो प्रदेश में चुनाव प्रचार ने कोरोना का डर भुला दिया है सभाओं में भारी भीड़ जुट रही है इस भीड़ मैं कई लोगों के चेहरों पर मास्क दिखाई नहीं देते नतीजतन संक्रमण और बेकाबू होने की संभावना बढ़ती जा रही है रविवार को सावेर विधानसभा चुनाव में पहुंचे कमलनाथ बिना मास्क के कार्यकर्ताओं से मिलते हुए दिखाई दिए हैं इन उपचुनाव के लिए भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ज्योति राजे सिंधिया तो वही कांग्रेस की ओर से कमलनाथ की सभाओं में जमकर लोगों की भीड़ उमड़ रही है इन सभाओं और रैलियों में सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी भारी पड़ सकती है वैसे भी देखा जाए तो मध्यप्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या जल्दी एक लाख के पार होने जा रही है ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञ संभावना व्यक्त कर रहे हैं कि आने वाले दिनों में मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर और तेजी से बढ़ने वाला है चुनाव आयोग को आगामी चुनाव को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए सख्त नियम बनाने होंगे क्योंकि अगर पार्टी नेता ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करेंगे तो फिर कार्यकर्ता जो कि नेताओं का अनुसरण करते हैं कतई सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले हैं ऐसे में राजनीतिक दलों प्रत्याशियों पर सोशल डिस्टेंसिंग के पालन की जिम्मेदारी डालनी चाहिए इसके लिए सख्त हिदायतें भी आवश्यक है कल प्रदेश में कैबिनेट मंत्री विजय शाह पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा विधायक धर्म सिंह पूर्व सांसद एवं सुरखी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रभारी आलोक संजर भी कोरोना से पॉजिटिव आए हैं रविवार को प्रदेश में दो हजार से ज्यादा पॉजिटिव मरीज मिले जो चिंता का विषय है


Popular posts