शिवराज मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले मंत्रियों की सूची हुई वायरल!

भोपाल - मध्यप्रदेश में शिवराज मंडल के पुनर्गठन की कवायद अब अपने अंतिम दौर में है संभवत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आने वाले सप्ताह में अपने मंत्रिमंडल का प्रवचन कर देंगे मंत्रिमंडल में विस्तार को लेकर चली आ रही अटकलों और सिंधिया के कितने समर्थकों को मंत्री बनाने की कवायद को लेकर प्रदेश की जनता जनार्दन भी शिवरात्रि के नए मंत्रिमंडल की राह देख रही है मंत्रिमंडल में कौन शामिल होगा और कौन नहीं होगा इसको लेकर भी चर्चाओं का दौर चलने लगा है शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार जब-तब हो परंतु सोशल मीडिया पर शिवराज मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले विधायकों के नाम वाली 23 सूची सोशल मीडिया पर दिखाई देने लगी है फेसबुक और व्हाट्सएप ग्रुप में करीब 28 नए मंत्रियों को दिए जाने के दावे किए जा रहे हैं गनीमत है कि सोशल मीडिया पर मंत्रिमंडल बनाने वाले लोगों ने विभागों का बंटवारा नहीं किया सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से दिखाई जा रही लिस्ट में आए नामों के विधायकों के निवास पर भीड़ दिखाई देने लगी है कल शाम को 74 बंगले स्थित एक भाजपा नेता के निवास पर भारी भीड़ उमड़ी यहां कई भाजपा नेता कार्यकर्ता और अधिकारी प्रसन्नता पूर्वक दिखाई दिए इधर पार्टी नेताओं का मानना है कि 30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 1 वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा है और राजभवन में को रोना पॉजिटिव मिलने से तीन से चार दिन का विलंब शपथ के लिए हो सकता है पार्टी सूत्रों के मुताबिक, जिन मंत्रियों के नाम पर पेच फंसा हुआ था, वह लगभग सुलझ गया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि प्रदेश नेतृत्व के साथ-साथ इन नेताओं के पक्ष में केंद्रीय मंत्री तोमर ने भी मोर्चा संभाला। हाईकमान के सामने तर्क दिया गया कि शिवराज कैबिनेट में जिन सिंधिया समर्थकों को मंत्री बनाया जा रहा है, वे सभी कद्दावर नेता हैं। ऐसे हालात में नए चेहरों को ज्यादा संख्या में शामिल किया जाता है तो भाजपा के नए मंत्री कमजोर पड़ जाएंगे। कैबिनेट की बैठक में भी संतुलन बनाना मुश्किल होगा, इसलिए कुछ अनुभवी मंत्रियों को सरकार में शामिल करना जरूरी है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस पर सहमति बन जाने के आसार हैं।


पंच सरपंच समाचार से खालसा