आधा दर्जन स्थानों पर चोरी की घटनाएं

 भोपाल -‌ राजधानी में चोरों ने आधा दर्जन स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है चोरों ने चुना भट्टी इलाके में एक मोटर शोरूम का ताला तोड़कर ₹100000 नगद व अन्य सामान तो हनुमानगंज थाना इलाके में मोबाइल का एक बड़े मार्केट चेतन कॉन्प्लेक्स में एक मोबाइल शॉप की दुकान का ताला तोड़कर ₹50000 के सामान पर हाथ साफ कर दिया तो वही नजीराबाद थाना इलाके में एक खेत पर किसान की खड़ी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए चुना भट्टी इलाके में हुई चोरी की घटना में चुना भट्टी पुलिस ने हमारे संवाददाता को बताया कि इस इलाके में शांतनु घोष का डागा मोटर्स शोरूम है दुकान के संचालक ने गुरुवार की रात को अपना शोरूम बंद किया और कर्मचारियों सहित अपने घर सोने चले गए जब वह शुक्रवार की सुबह शोरूम मैं आकर अपनी दुकान में लगे ताले को खोलने झुके तो उन्हें अपने शोरूम का ताला टूटा हुआ दिखाई दिया जब उन्होंने शोरूम के अंदर जाकर देखा तो तिजोरी में रखे ₹100000 नगद गायब मिले वही टेबल पर रखी महंगी वजनदार चांदी की मूर्ति भी गायब मिली उधर ड्राज में रखें कई सिक्के भी उन्हें कहीं दिखाई नहीं दिए मोटर कार शोरूम के संचालक ने तुरंत इस घटना की जानकारी चुना भट्टी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों तरफ शोरूम का निरीक्षण किया और इस मामले में चोरी का प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है उधर हनुमानगंज थाना इलाके के चेतन मार्केट में किशोरबुधवानी की मोबाइल की शॉप है अज्ञात चोरों ने भी इस दुकान का ताला तोड़कर दुकान में रखे एलइडी स्पीकर हेडफोन व अन्य सामान चोरी कर लिए उधर शाहपुरा थाना इलाके के रोहित नगर में रहने वाले रोहित राणा के घर का ताला तोड़कर एक महंगा लैपटॉप अन्य सामान चोरी कर ले गए तो उधर बाग मुगलिया थाना इलाके मैं एक सूने आवास का ताला तोड़कर चोर हजारों के सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गए उधर नजीराबाद थाना इलाके में गड़ा कला क्षेत्र में कुबेर सिंह सोलंकी अपने खेत पर अंदर फसल देखने गए हुए थे और उन्होंने बाहर सड़क पर अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की थी कुछ देर बाद जब वह वापस आए तो उन्हें अपनी मोटरसाइकिल कहीं दिखाई नहीं दी पुलिस ने सभी चोरी के मामले में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।