भारतीय किसान संघ के हस्तक्षेप के बाद किसान संतुष्ट हुए.

 


नर्मदापुरम. भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष ओंकार सिंह राजपूत की सक्रियता के कार कनिष्ठ पुलिस प्रशासन के तुगलकी आदेश को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदा पुरम द्वारा गैर व्यवहारिक एवं किसान विरोधी मानते हुए उसे रद्द कर दिया है. संगठन ने जानकारी देते हुए बतलाया कि नगर निरीक्षक नर्मदा पुरम कंचन ठाकुर द्वारा एक आदेश जारी करते हुए पेट्रोल पंपों को निर्देशित किया गया कि किसानों को केन में पेट्रोल अथवा डीजल ना दिया जाए किसानों को हो रही इस असुविधा पर जब जिला अध्यक्ष का ध्यान किसानों द्वारा आकर्षित किया गया तो उन्होंने तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन से टेलीफोन पर चर्चा की और उन्होंने उन्हें इसके दूरगामी परिणामो से अवगत करवाते हुए कहा कि किसान अपनी सुविधा के अनुसार कृषि कार्य करता है उसमें किसी भी प्रकार का प्रशासनिक व्यवधान खेती को लाभ का धंधा बनाने में बाधा उत्पन्न करेगा यही नहीं उन्होंने यह भी बतलाया कि यदि एक साथ चार-पांच हार्वेस्टर पेट्रोल पंप पर डीजल डलवाने आ गए उस स्थिति की आप कल्पना करिए. जिला अध्यक्ष की बातों से सहमत होते हुए उन्होंने तत्काल उक्त आदेश को निरस्त करते हुए किसानों को राहत प्रदान की है जिला अध्यक्ष का कहना है कि संगठन में ही शक्ति है और संगठन किसानों के साथ किसी भी प्रकार के अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगा. इसी के साथ उन्होंने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति किसान हित में तत्काल लिए गए निर्णय का स्वागत करते हुए उन्हें धन्यवाद भी प्रेषित किया है।

शिवमोहन सिंह प्रधान संपादक पंच सरपंच समाचार भोपाल मध्य प्रदेश।