भारतीय किसान संघ का कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग संपन्न


बैतूल: भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत तहसील घोड़ाडोंगरी का प्रशिक्षण कार्यक्रम माधव गौशाला अनुसंधान केंद्र रानीपुर में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि संभागीय संगठन मंत्री दिनेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संगठन के महत्व, ग्राम इकाइयों की भूमिका और उनके दायित्वों के बारे में प्रशिक्षित किया।

कार्यक्रम में संभागीय अध्यक्ष विनोद पाटिल, उपाध्यक्ष अशोक मलैया पटेल, जिला अध्यक्ष मनोज नवागे, संभागीय कोषाध्यक्ष राजेश चौधरी और प्रवक्ता शिवमोहन सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में पदाधिकारियों ने वृक्षारोपण किया।

कार्यक्रम में लगभग 21 ग्राम समितियों के अध्यक्ष और पदाधिकारी उपस्थित हुए, जिनमें तहसील अध्यक्ष शंभू लाल नरे, उपाध्यक्ष रमेश पटेल, बंसीलाल साहू, मदन चौहान, देवेंद्र राठौर, हेमंत यादव, घनश्याम यादव, बंटी सिनोटिया और शहीद सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे।


कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री ध्रुव मलिया ने किया और आभार प्रदर्शन वरिष्ठ कार्यकर्ता मदन चौहान ने किया।


शिव मोहन सिंह प्रधान संपादक पंच सरपंच समाचार भोपाल मध्य प्रदेश