मोदी सरकार के 11 साल

संदीप सोलंकी, बैतूल। भारतीय जनता पार्टी जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में आयोजित आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर कार्यशाला संपन्न हुई। मोदी सरकार के 11 साल पूर्ण होने पर विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन भाजपा करेेगीं इस हेतू कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभागीय संगठन प्रभारी पंकज जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकारें विरासत को संवारने के साथ विकास का काम कर रही हैं। यही कारण है कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश लगातार तरक्की कर रहा है और भारत विकसित देशों के श्रेणी में चौथे पायदान पर पहुंच गया है। भारतीय जनता पार्टी अपनी सरकारों के कामकाज के दम पर देश और प्रदेश में लगातार सरकारें बना रही हैं। हमें इन कामों, योजनाओं और हमारी सरकार की उपलब्धियों को इस अभियान के दौरान बूथ स्तर तक पहुंचाना है। केंद्र सरकार की उपबल्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कार्यकर्ता करेंगे। 11 वर्षों के कार्यकाल पर होने वाले मुख्य कार्यक्रमों में प्रोफेशनल मीट का कार्यक्रम होगा। वहीं विकसित भारत संकल्प सभा मंडलो पर की जावेगी। शक्ति केन्द्र पर चौपाल लगाकर हमें युपीए सरकार की खामियां व एनडीए सरकार की उपलब्धियां जनता के बीच रखनी है। जिला संगठन प्रभारी सुजीत जैन ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी 2014 में सत्ता संभालने के बाद से सत्ता को जनता की सेवा का माध्यम बनाकर निरंतर हर क्षेत्र और वर्ग के कल्याण के कार्य कर रहे हैं। जिसे सेवा सुशासन से गरीब कल्याण के ग्यारह वर्ष के रूप में हमें मनाना है। जिस तरह से पिछले कार्यक्रम जैसे तिरंगा यात्रा, लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर की जन्म जयंती और आजीवन सहयोग निधि में बैतूल प्रदेश में प्रशंसा प्राप्त की है। उसके बाद आगामी कार्यक्रमों की सफलता के लिए अतिरिक्त परिश्रम करने की आवश्यकता है। पिछले कार्यक्रमों पर भी संगठन की नजर थी। अब अपेक्षाएं बढी है। लेकिन हर कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए सफल कार्यक्रम करेगें। कार्यशाला की प्रस्तावना रखते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार ने कहा कि पूर्व में हुए कार्यक्रमो की अभूतपूर्व सफलता के साथ हमें मोदी जी के 11 वर्ष के कार्यकाल सहित विश्व पर्यावरण दिवस, आपातकाल की बरसी, योग दिवस और डा.श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान और जन्मजयंती के कार्यक्रम करना है। कार्यशाला के दौरान आजीवन सहयोग निधि अभियान में अभूतपूर्व सफलता के लिए अभियान के संयोजक दीपक सलूजा व सह संयोजक अतीत पंवार का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया गया। वहीं देवी अहिल्या बाई होल्कर त्रिशताब्दी जन्मसमारोह की उत्कृष्ट सफलता के लिए अभियान के संयोजक कृष्णा गायकी को सम्मानित किया गया। कार्यशाला में आगामी कार्यक्रमो के संयोजको ने संक्षिप्त रूप रेखा बताई। कार्यक्रम का समापन जन गण मन के साथ हुआ। कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने किया एवं आभार उपाध्यक्ष इंद्रपाल पुण्डे ने व्यक्त किया। इस दौरान मंच पर विधायक हेमंत खंडेलवाल, डा.योगेश पंडाग्रे, गंगा उइके, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यशाला में पार्टी के जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, प्रकोष्ठो के जिला संयोजक, मंडल अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कार्यक्रमो के मंडल संयोजक उपस्थित रहे।