बाबई - होशंगाबाद जिले के बाबई विकासखंड में प्रमुख पंचायत आंचल खेड़ा जो भोपाल पचमढ़ी मुख्य मार्ग पर स्थित है के नागरिक इस बारिश के मौसम में नारकीय जीवन जीने को विवश हैं।
ग्रामीण रहवासियों द्वारा पंचायत द्वारा निर्मित पक्की नालियों पर भी अतिक्रमण कर लेने के कारण मुख्य मार्गों के साथ ही अंदरूनी मार्गों पर भारी कीचड़ एवं गंदी मैं जीने को आम नागरिक विवश है वही इस गंदगी के कारण कोरोनावायरस फैलने का खतरा बना हुआ है वैसे भी बाबई विकासखंड वर्तमान में जिले का कोरोनावायरस संक्रमित विकासखंड बना हुआ है नागरिक बीमार पड़ रहे हैं और आम डॉक्टर कोरोना के भय से सामान्य इलाज करने में भी कतरा रहे हैं जिससे मजबूरी में नागरिकों को इलाज के लिए भोपाल तक जाना पड़ रहा है ग्रामीणों ने बतलाया कि इस बाबत पंचायत सचिव और गांव की पटवारी हो लिखित में सूचना दी जा चुकी है कार्यवाही अपेक्षित है गांव वालों का कहना है कि गांव की दुर्दशा को देखते हुए जनपद पंचायत सीईओ को गांव का भ्रमण करना चाहिए साथ ही इन समस्याओं का निराकरण करने के लिए संबंधित को निर्देशित करना चाहिए।
शिव मोहन सिंह पंच सरपंच समाचार भोपाल