इटारसी - भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बद्रीनारायण चौधरी आज अपने गृह नगर जयपुर जाने के दौरान अल्प समय के लिए संघ कार्यालय इटारसी मैं पधारे जहां पूर्व सूचना पर भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामभरोस बासौ तिया के नेतृत्व में जिले के भारतीय किसान संघ के प्रमुख पदाधिकारियों ने उनसे भेंट की और किसान हितेषी विषयों पर चर्चा करने के साथ ही तहसील अध्यक्ष श्री राम दुबे के निवास पर उनका सम्मान भी किया. भारतीय किसान संघ नर्मदा पुरम की ओर से उन्हें यहां की प्रमुख कलाकृति नर्मदा मैया का चित्र भेंट कर उनका सम्मान किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा मार्गदर्शन देते हुए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को समझाइश दी गई कि संगठित किसान समाज ही किसान संघ की ताकत है इसलिए किंतु परंतु की ओर ज्यादा ध्यान ना दे कर सिर्फ इस बात पर ध्यान केंद्रित करें कि संगठन मैं आपके कार्यों के द्वारा पीड़ित शोषित किसान समाज आप की ओर आकर्षित हो और वह अधिक से अधिक संख्या में संगठन के सदस्य बने और यही ताकत भविष्य में सरकारों की किसान नीतियों मैं किसान हितकारी परिवर्तन के लिए मार्ग प्रशस्त करेगी. उन्होंने जानकारी दी कि भारतीय किसान संघ की किसान हित में प्रमुख मांग लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य प्राप्त करने के लिए संगठन निरंतर प्रयासरत है और इसको प्राप्त करने के लिए साम दाम दंड भेद की नीति अपनाते हुए किसी भी हालत में किसानों को उसका यह हक दिलवाया जाएगा।
इस अवसर पर भारतीय किसान संघ की संभाग संगठन मंत्री श्री दिनेश शर्मा, संभाग अध्यक्ष श्री सर्वज्ञ दीवान जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पटेल, संभाग मीडिया प्रभारी शिवमोहन सिंह, तहसील अध्यक्ष श्री राम दुबे मंत्री सुभाष साथ, संभाग प्रभारी श्यमशरण तिवारी, सरदार यादव, राजेश साथ , राजू तोमर, रामस्वरूप चौरे ,जगदीश कुशवाहा ,ऑपी महालाहा, नेपाल यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राम मोहन रघुवंशी प्रबंध संपादक पंच सरपंच समाचार भोपाल मध्य प्रदेश


