प्रदेश के विद्युत अभियंता आक्रोशित अपनी मांगों के लिए सड़क पर उतरे

 


भोपाल - आज मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रशासनिक मुख्यालय गोविंदपुरा मैं मध्य प्रदेश विद्युत मंडल अभियंता संघ के बैनर तले प्रदेश के क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में कार्यरत अभियंताओं ने प्रशासनिक शोषण के साथ ही सेवा शर्तों में वर्षो से लंबित मांगों के समर्थन में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी है कि अभियंताओं के हित में यदि शासन तत्काल मांगों के निराकरण बाबत कोई कदम नहीं उठाता है तो अभियंता संघ क्रमबद्ध आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा जिसमें दिनांक 14 1022 से अभियंता क्रमशः नियमानुसार कार्य एक दिवसीय कार्य बहिष्कार के साथ ही 25 10 22 से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार जैसे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।


अभियंता संघ के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बतलाया कि शासन द्वारा वादे के अनुसार उपयंत्री के कार्यपालन यंत्री के पद पर प्रमोशन अकारण रोके गए हैं वही 20 अट्ठारह के पश्चात कनिष्ठ यंत्री यों को समान वेतन समान पद ग्रेड का लाभ नहीं दिया जा रहा है शासन उपयंत्री यों की सीधी भर्ती कर कनिष्ठ यंत्रीयों को पदोन्नति ना देकर साथ ही संविदा पर कार्यरत कनिष्ठ यंत्रीयों को नियमित ना कर उनके हकों पर कुठाराघात कर रहा है अभियंताओं का कहना है कि पूरे प्रदेश में भिन्न-भिन्न विद्युत वितरण कंपनियों में अलग-अलग सेवा शर्तें लागू हैं जब सभी अभियंता मध्य प्रदेश विद्युत मंडल के लिए काम कर रहे हैं तो फिर ऐसी असमानता क्यों उन्होंने शासन से मांग की है कि समस्त विद्युत वितरण कंपनियों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सेवा शर्तों में भी समानता लाई जाए इसके साथ ही शक्ति से राजस्व वसूली के आदेश देने वाले शासन को अभियंताओं का हित संरक्षण भी करना चाहिए और उन्हें मानसिक प्रताड़ना से मुक्त करते हुए अकारण शो कॉज नोटिस एवं शासकीय कार्य को संपन्न करते हुए अकारण उनके ऊपर ला दे गए धारा 304 ए के प्रकरणों को शासन तुरंत समाप्त करें।

अभियंता संघ ने मांग की है कि शासन तुरंत अभियंता संघ के हित में शासन को सौंपी गई मांगों पर तुरंत विचार करते हुए उनके निराकरण हेतु तत्काल कदम उठाए।

शिव मोहन सिंह प्रधान  संपादक पंच सरपंच समाचार भोपाल मध्य प्रदेश