किसान नेता स्वर्गीय हेमराज पटेल को श्रद्धा सुमन अर्पित

 


बनखेड़ी - किसान योद्धा एवं भारतीय किसान संघ के प्रांतीय मंत्री स्वर्गीय हेमराज पटेल को विनम्र श्रद्धांजलि एवं परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए कपूरी ग्राम में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय के साथ रायसेन जिले एवं नर्मदा पुरम जिले के अनेक शुभचिंतकों किसान प्रतिनिधियों ने भारी संख्या में उपस्थित होकर दिवंगत किसान नेता के प्रति अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके द्वारा किसान समाज की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने के बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही परिजनों के प्रति भी गहन संवेदना व्यक्त करते हुए उन को संबल प्रदान किया स्थानीय वेयरहाउस में गायत्री शक्तिपीठ के आचार्य जी ने हवन एवं पूजन कार्यक्रम के साथ श्रद्धांजलि कार्यक्रम मैं अपनी सहभागिता देते हुए धार्मिक अनुष्ठानों के अनुरूप दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की. श्रद्धांजलि सभा में भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना प्रांतीय संगठन मंत्री मनीष शर्मा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन व्यास राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा काका जी भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शन चौधरी राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के नीति राज पटेल गाडरवारा विधायक सुनीता पटेल किरार समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंकर सिंह पटेल आदि उपस्थित थे एक संक्षिप्त मीटिंग के दौरान भारतीय किसान संघ में प्रस्ताव पास किया है कि स्वर्गीय हेमराज पटेल की स्मृति में बनखेड़ी में उनका एक प्रेरणा स्मारक का निर्माण अति शीघ्र किया जाएगा।

शिव मोहन सिंह मीडिया प्रभारी भारतीय किसान संघ नर्मदापुरम संभाग