भोपाल स्थानीय सुरेंद्र पैलेस निवासी सामाजिक कार्यकर्ता बलवीर सिंह ने भ्रष्टाचार निवारण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव जी के नाम एक ज्ञापन सौंपते हुए वर्तमान में व्यवसायियों द्वारा नागरिकों को एक नए प्रकार से लूटने एवं ठगने की जानकारी देते हुए इस पर रोक लगवाने की मांग की है।
अपने ज्ञापन में उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान त्योहारी सीजन में उपभोक्ता कानूनों की धज्जियां उड़ाते हुए व्यापारी ग्राहकों को सस्ता और महंगा सामान की मिलावट कर एक ही भाव पर बेच रहे हैं उदाहरण देते हुए उन्होंने बतलाया कि वर्तमान में इलायची के 3 या 4 ग्रेड होते हैं जिनकी कीमत अलग-अलग होती है व्यापारी क्रमानुसार तीनों ग्रेड को मिलाकर और स्वयं पैकिंग कर एक ही भाव पर बेच रहे हैं जो पूर्णतया अनुचित है इसी प्रकार बिहार में उत्पादित होने वाले और आम नागरिकों द्वारा बहुतायत में उपयोग किए जाने वाले मखाने की बिक्री में भी इसी प्रकार की लूट ग्राहकों के साथ जारी है नकली पैकिंग को ब्रांडेड बनाकर ग्राहकों को इसी प्रकार बेचा जा रहा है जानकारी देते हुए ज्ञापन में बताया गया है कि मखाने के भी 4 ग्रेड होते हैं जिसमें सर्वोत्तम ग्रेड की कीमत ₹800 किलो फिर क्रमानुसार नीचे आते होंगे उसकी कीमत कम होती जाती है लेकिन व्यापारी आम जनता को चारों ग्रेड मिक्स कर सर्वोत्तम की श्रेणी का ही रेट वसूल कर रहे हैं पैकिंग में ना तो रेट प्रिंट होता है ना ही बेच नंबर ना ही कंपनी का नाम पता आदि और पैकेट में आकर्षक पैकिंग कर यह मिलावटी माल ₹800 किलो के भाव पर ही भेजा जा रहा है यह सरासर ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी है ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने भ्रष्टाचार निवारण समिति से मांग की है कि जनहित में इस प्रकरण में उचित कदम उठाते हुए प्रदेश के खाद्य विभाग को अपने माध्यम से अवगत करवाते हुए आम जनता को आम ग्राहकों को राहत दिलवाने की कृपा करें।
बलवीर सिंह का कहना है कि यह तो वह प्रकरण है जो मेरे संज्ञान में आए हैं इसके अलावा भी और किस-किस चीज पर इस प्रकार की हेराफेरी की जा रही है यह खाद्य विभाग की खोज का विषय है और जनहित में खाद्य विभाग को इस बाबत त्वरित कदम उठाना चाहिए।
शिव मोहन सिंह पंच सरपंच समाचार भोपाल मध्य प्रदेश